पूर्व पीएम के निधन पर शोक जताया
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने शोक जताया। नेताओं ने उनकी ईमानदारी और सार्वजनिक जीवन में योगदान को याद किया। मुजफ्फरपुर, साहेबगंज, औराई तथा मोतीपुर में नेताओं ने...

मुजफ्फरपुर, हिटी। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने शोक जताया है। वक्ताओं ने कहा कि वे हमेशा सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी पर बल दिए। वे केंद्र में गैर कांग्रेसी सरकार का नेतृत्व करने वाले पहले नेता थे। कांटी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर प्रखंड प्रमुख कृपाशंकर शाही, राजद नेता जनार्दन ठाकुर, जनसुराज के सुदर्शन मिश्र, जदयू नेता सौरभ कुमार साहेब, कारी साहू, मुखिया शशि ठाकुर, रत्नेश चौधरी, कौशल दुबे ने शोक जताया है।
साहेबगंज में पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह, विधायक राजू कुमार सिंह, प्रमुख पूजा सिंह, जिला पार्षद ई. राजेश सहनी, जिला पार्षद अर्चना कुमारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रेमचंद जायसवाल, पूर्व प्रमुख अमलेश कुमार, पूर्व प्रमुख विनोद महतो, पूर्व प्रमुख देवानंद साह, विकेश कुमार सिंह, रामनरेश मालाकार, सर्वेश कुमार ने शोक व्यक्त किया है।
औराई में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर, नवलकिशोर ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, असफाक अहमद राईन, नागेंद्र सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बेचन महतो ने शोक जताया।
पारू में पूर्व विधायक मिथिलेश प्रसाद यादव, राजद नेता शंकर प्रसाद यादव, तुलसी राय, जिला पार्षद सह राजद नेत्री आशा देवी, ललिता देवी, मुखलाल ठाकुर, अरुण पासवान, मुन्ना राय, मो. एहसान, मो. फारूक आजम, सुनील राय, विमल पंडित, विजय राय, रामबाबू राय, प्रमुख मधुमाला कुमारी, उपप्रमुख रीता देवी, शंभू प्रसाद सिंह, पारू मंडल अध्यक्ष गुड्डू ओझा, विजय कुमार पासवान, सुमन ठाकुर, सुकूल ठाकुर, सुनील गुप्ता, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, अजय कुशवाहा ने संवेदना जताई है।
मोतीपुर में भाजपा विधायक अरुण कुमार सिंह, प्रमुख मालती देवी, पूर्व विधायक नंदकुमार राय, डॉ. कृष्णदेव गुप्ता, नप सभापति कुमार राघवेंद्र राघव, उपसभापति मनीष कुमार, वार्ड पार्षद शशि कुमार गुप्ता, मुखिया मनोज कुमार सिंह, मो. जावेद अहमद, मदन कुमार चौहान, राजेश सिंह, एचएम युगलकिशोर सहनी, पैक्स अध्यक्ष अरुण सिंह, निरंजन सिंह, किशोरी पंकज, मंडल अध्यक्ष पंकज कुशवाहा, बबन कुमार, नितेश कश्यप, यशवंत कुमार, भारत भूषण ने शोक व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।