ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरदिल्ली में पुलिस के हत्थे चढ़े लूटेरों को रिमांड पर लेगी पुलिस

दिल्ली में पुलिस के हत्थे चढ़े लूटेरों को रिमांड पर लेगी पुलिस

दिल्ली के द्वारिका में पुलिस के हत्थे चढ़े अहियापुर के लुटेरों को पुलिस रिमांड पर लेगी। इसके लिए अहियापुर थाने की पुलिस ने दिल्ली पुलिस से गिरफ्तार...

दिल्ली में पुलिस के हत्थे चढ़े लूटेरों को रिमांड पर लेगी पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 16 Jun 2021 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता

दिल्ली के द्वारिका में पुलिस के हत्थे चढ़े अहियापुर के लुटेरों को पुलिस रिमांड पर लेगी। इसके लिए अहियापुर थाने की पुलिस ने दिल्ली पुलिस से गिरफ्तार अपराधियों पर दर्ज एफआईआर सहित पूरा ब्योरा मांगा है। इसके मिलने के बाद कोर्ट में अर्जी देकर जीरोमाइल-दादर रोड में स्थित कुरियर कंपनी से 14 लाख लूट मामले में तीन लुटेरों को रिमांड पर लिया जाएगा।

अहियापुर थानेदार सुनील कुमार रजक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि आईओ ने ब्योरा जुटाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। वरीय अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजकर अनुरोध किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने अहियापुर के संतोष सहनी, राशिद व साजन को चार दिन पहले लूट के मामले पकड़ा था। मालूम हो कि, लॉकडाउन के दौरान आधा दर्जन अपराधियों ने कुरियर कंपनी से 14 लाख रुपये लूट लिये थे।

दिल्ली पुलिस खाली हाथ वापस लौटी :

इधर, इन्हीं लुटेरों की निशानदेही पर दिल्ली के द्वारिका थाने की पुलिस अहियापुर और बोचहां में मंगलवार को पूरी रात अहियापुर पुलिस थाने की मदद से छापेमारी की। लेकिन, दिल्ली पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा। बुधवार को दिल्ली पुलिस को यहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। हालांकि, दिल्ली पुलिस के आने से अहियापुर कुरियर दफ्तर लूटकांड का खुलासा हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें