Muzaffarpur News: अपने खिलाफ छह माह में फर्द बयान पर केस दर्ज नहीं कर सकी पीयर पुलिस
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बड़गाव में छह फरवरी को डीजे विवाद के दौरान पुलिस की पिटाई में घायल सरपंच लालबाबू सहनी के फर्द बयान के बावजूद छह माह से एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। उन्होंने इस मामले में एसएसपी को आवेदन दिया है। पुलिस पर जानलेवा हमला और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। पीयर थाना क्षेत्र के बड़गाव में छह फरवरी की रात वाहन जांच के दौरान डीजे को लेकर हुए विवाद में पुलिस की पिटाई के मामले में घायल सरपंच लालबाबू सहनी के फर्द बयान पर छह माह में भी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। उसका फर्द बयान सात फरवरी को इलाज के दौरान एसकेएमसीएच थाना के दारोगा ने दर्ज किया था। फर्द बयान को स्पीड पोस्ट से पीयर थाना भेजा गया था, जबकि इसी घटना को लेकर पुलिस पर हमला करने व बंधक बनाने के आरोप में 50 नामजद व दो सौ से अधिक अज्ञात पर पीयर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पिछले दिनों इसमें से आठ आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सरपंच लालबाबू सहनी ने इस संबंध में एसएसपी को आवेदन दिया है। इसकी प्रति डीजीपी, डीआईजी, एसडीपीओ पूर्वी-दो, सकरा अंचल के इंस्पेक्टर व पीयर थानाध्यक्ष को भेजी है। इस संबंध में एसडीपीओ पूर्वी-दो मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त फर्द बयान उनके संज्ञान में नहीं आया है। फर्द बयान सामने आने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
जानलेवा हमला व महिलाओं से दुर्व्यवहार का पुलिस पर आरोप :
सरपंच लालबाबू सहनी ने आवेदन में कहा है कि डीजे बांधे हुए पिकअप चालक से वसूली का विरोध करने पर पीयर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष रजनीकांत व अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने उसपर जानलेवा हमला किया। उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार व पिटाई की गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। सात फरवरी को स्थानीय पुलिस अधिकारी ने उसका फर्द बयान दर्ज किया। इसे पीयर थाने को भेजा गया, लेकिन इसपर आज तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


