Muzaffarpur News: युवती का बाल खींचकर पिटाई में दारोगा लाइन हाजिर

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: कांटी में एक महिला का बाल खींचकर पिटाई करने के मामले में एसएसपी ने महिला पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है। घटना के संबंध में स्पष्टीकरण के लिए अन्य पुलिसकर्मियों से भी मांग की गई है। यह मामला शादी को लेकर विवाद से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने राधा देवी सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज की है।

Muzaffarpur News: युवती का बाल खींचकर पिटाई में दारोगा लाइन हाजिर

Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस द्वारा महिला का बाल खींचकर पिटाई मामले में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने महिला सिपाही को लाइन हाजिर किया है। इसके अलावा डायल 112 पुलिस टीम में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसएसपी कार्यालय के अनुसार दो अक्तूबर को नरसंडा के अभिनंदन कुमार ने कांटी पुलिस को आवेदन दिया था, जिसमें उसके भाई चंदन कुमार की ग्रामीणों द्वारा जबरन राधा कुमारी से शादी कराने का जिक्र किया था, जबकि राधा का कहना है कि चंदन ने उससे अपनी मर्जी से शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद से चंदन लापता है।

अब ससुराल के लोग उसे घर में रहने नहीं दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार राधा अपने पति के भाई की दुकान में जबरन रहने के लिए दबाव बना रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को समझा रही थी। इस दौरान पुलिस से युवती झड़प करने लगी, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इधर, पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में राधा देवी समेत पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: युवती का बाल खींचकर पिटाई में दारोगा लाइन हाजिर