ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपुलिस बल न मिलने से रुका अभियान, फिर से अतिक्रमण शुरू

पुलिस बल न मिलने से रुका अभियान, फिर से अतिक्रमण शुरू

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को थम गया। इस कारण शहर में फिर से अतिक्रमण शुरू हो गया। चार दिनों से लगातार चल रहे निगम के अभियान व पुलिस की क्यूआरटी की सख्ती के कारण स्टेशन रोड की सड़क चौड़ी...

पुलिस बल न मिलने से रुका अभियान, फिर से अतिक्रमण शुरू
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 02 Dec 2018 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को थम गया। इस कारण शहर में फिर से अतिक्रमण शुरू हो गया। चार दिनों से लगातार चल रहे निगम के अभियान व पुलिस की क्यूआरटी की सख्ती के कारण स्टेशन रोड की सड़क चौड़ी नजर आने लगी थी। वहीं, अभियान के रुकते ही फिर से फुटपाथी दुकानें फिर से सज गईं और ऑटो व ठेले की पार्किंग होने लगी। इससे सड़क फिर से संकीर्ण नजर आने लगी।

मामले में अभियान के मेजिस्ट्रेट सह नगर प्रबंधक ओमप्रकाश ने बताया कि हफ्ते में दो दिन उनकी ड्यूटी कांटी व मोतीपुर में है। इस कारण वह शहर में नहीं थे। वैसे, मेरी अनुपस्थिति में भी अभियान का फ्लोअप होना चाहिए था। बताया कि सोमवार को फिर सख्ती से अभियान चलेगा और बार-बार हटाए जाने के बाद भी दुकान लगाने वाले से दंड की राशि वसूली जाएगी। वहीं, अभियान दल के अन्य सदस्यों ने बताया कि पुलिस के सिर्फ दो जवान ही टीम के साथ थे। कोई अधिकारी नहीं था। इस कारण अभियान नहीं चल सका।

नगर प्रबंधक के अनुसार, मोतीझील के साथ जूरन छपरा व इमलीचट्टी में अभियान चलाने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल की जरूरत होगी। इसके लिए नगर आयुक्त पुलिस के आलाधिकारियों से बात करेंगे। वहीं, नगर आयुक्त संजय दूबे ने बताया कि वह इस मामले में एसएसपी से मिलेंगे। उनसे अभियान के लिए पुलिस अधिकारी व बल के साथ क्यूआरटी की मदद का आग्रह किया जाएगा। शनिवार को किस कारण से अभियान नहीं चला इसकी जानकारी नगर प्रबंधक की जाएगी। कहा कि सोमवार को हर हाल में यह अभियान चलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें