साहेबगंज में सेल्समैन से लूट मामले में कैशियर राय सहित दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में एक निजी कंपनी के सेल्समैन इंद्रजीत कुमार के साथ मारपीट कर सात हजार रुपये और मोबाइल लूटने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। इस मामले में चंदन कुमार और दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लूटे गए रुपये और मोबाइल बरामद किए हैं।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। साहेबगंज के बंगरा पुल के पास गुरुवार को एक निजी कंपनी के सेल्समैन इंद्रजीत कुमार के साथ मारपीट कर सात हजार रुपये व मोबाइल लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा किया। इस लूटकांड में शामिल साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी गांव के चंदन कुमार उर्फ कैशियर राय व दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से लूटे गए दो हजार रुपये व दो मोबाइल जब्त किए गए हैं। इसकी जानकारी एएसपी सरैया गरिमा ने दी। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीण एसपी के मॉनिटरिंग व उनके नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की।
इसमें साहेबगंज थानाध्यक्ष को भी शामिल किया गया। इस टीम ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर लूट की घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
लेखक के बारे में
Arun Kumar Jhaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


