मोतीपुर के रतनपुर में पुलिस ने फोरलेन पर बंद कराया अवैध कट
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में मोतीपुर थाना के रतनपुर में पुलिस ने अवैध कट को बंद किया। एसएसपी कांतेश मिश्रा की शिकायत पर ट्रैफिक डीएसपी ने निरीक्षण किया और इसे बंद कराने का आदेश दिया। यह कट दुर्घटनाओं का कारण बन रहा था, जिससे हाल ही में कुछ घटनाएं भी हुई थीं।

मुजफ्फरपुर, प्रसं। फोरलेन पर मोतीपुर थाना के रतनपुर में पुलिस ने गुरुवार को अवैध कट बंद करवाया। एसएसपी कांतेश मिश्रा को इस अवैध कट की शिकायत की गई थी। उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी को इसकी जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। गुरुवार को ट्रैफिक डीएसपी ने कट का निरीक्षण किया और इसे बंद करवा दिया। इस कट के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। हाल में कुछ दुर्घटना भी हुई थी। निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहयोग से बंद कराया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


