फकुली में कंटेनर पर लोड 20 लाख की शराब जब्त
Feb 27, 2026 09:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
कुढ़नी में पुलिस ने फकुली थाना क्षेत्र से एक कंटेनर को पकड़ा है, जिसमें 345 कार्टन शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत लगभग बीस लाख रुपये है। चालक मौके से भाग गया, जबकि पुलिस ने कंटेनर को घेराबंदी कर रोका था।

कुढ़नी, एक संवाददाता। फकुली थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब लोड कंटेनर को पकड़ा है। तलाशी के दौरान कंटेनर से 345 कार्टन शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब बीस लाख बताई जा रही है। फकुली प्रभारी विष्णु पांडेय ने बताया कि शराब की खेप के आने की सूचना पर घेराबंदी की गई। इस बीच मुजफ्फरपुर की तरफ जा रहे कंटेनर को रुकने का इशारा किया। वाहन के रुकते ही चालक भाग गया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


