हथौड़ी में पंजाब से मंगाई गई 60 लाख की शराब जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

भदई गांव में हथौड़ी थाने की पुलिस ने 60 लाख रुपये की विदेश शराब जब्त की है। तड़के तीन बजे छापेमारी के दौरान एक थार गाड़ी, दो लग्जरी कार, एक पिकअप और एक ट्रक भी जब्त किया गया। धंधेबाज मौके से भाग गए। पुलिस ने शराब की खेप पंजाब से मंगाई गई बताई।

हथौड़ी में पंजाब से मंगाई गई 60 लाख की शराब जब्त

हथौड़ी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भदई गांव में बगीचे से हथौड़ी थाने की पुलिस ने 60 लाख रुपये की विदेश शराब जब्त की है l पुलिस ने मंगलवार को तड़के तीन बजे छापेमारी की। मौके से एक थार गाड़ी, दो लग्जरी कार, एक पिकअप और एक ट्रक भी जब्त किया गया है। सभी गाड़ियों पर शराब लदी थी। छापेमारी के लिए पुलिस को आते देख शराब व गाड़ियों को छोड़कर धंधेबाज फरार हो गए।

छापेमारी की जानकारी

एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स ने बताया है कि मद्य निषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के लिए निकली पुलिस की गाड़ियों को बगीचे की ओर आते देख धंधेबाज भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने एक यूपी नंबर का ट्रक, एक थार, एक पिकअप, दो कार पर लदी शराब की खेप जब्त की l शराब की यह खेप पंजाब से मंगाई गई थी। बगीचे में ट्रक खड़ा कर उसपर से शराब दूसरी गाड़ियों पर लादी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी की। धंधेबाजों को शराब लेकर भागने का मौका नहीं मिला।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि स्थानीय धंधेबाजों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बरामद 3389 लीटर शराब की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये आंकी गई है l एसडीपीओ ने बताया कि सभी वाहनों के मालिक व चालक के अलावा स्थानीय धंधेबाजों पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। छापेमारी में हथौड़ी थानेदार सत्यनारायण शर्मा सहित सब इंस्पेक्टर सुमन सौरभ, महावीर कुमार, अनुराग कुमार साहित कई पुलिस अधिकारी शामिल थे।

सामान्य प्रश्न

भदई गांव में कितनी शराब जब्त की गई थी?
भदई गांव में 60 लाख रुपये की विदेश शराब जब्त की गई थी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।