बड़कागांव से पांच लीटर देसी शराब बरामद
Apr 06, 2026 07:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मड़वन के करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव से पुलिस ने सोमवार को पांच लीटर देसी शराब बरामद की। ढोलन सहनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सहनी ने शराब को नहर के पास छुपा रखा था। पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन आरोपित भाग गया।

मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव से पुलिस ने सोमवार को पांच लीटर देसी शराब बरामद की। थानेदार रामकृष्ण परमहंस के बयान पर बड़कागांव निवासी ढोलन सहनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानेदार ने बताया कि सूचना मिली कि ढोलन सहनी अपने घर के पास नहर किनारे झाड़ी में देसी शराब छुपा रखी है। इसके बाद छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही आरोपित भाग गया। तलाशी के दौरान पांच लीटर देसी शराब बरामद की गई। थानेदार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


