घर से 216 लीटर विदेशी शराब बरामद

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

गायघाट के बखरी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 216 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पप्पू कुमार के घर से 21 कार्टन और दो बोरी में शराब की बोतलें मिलीं। पप्पू कुमार अपने परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घर से 216 लीटर विदेशी शराब बरामद

गायघाट। बखरी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 216 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में शनिवार को गायघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि बखरी निवासी पप्पू कुमार के घर में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छुपाकर रखी हुई थी। थानेदार राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर 21 कार्टन एवं दो बोरी में रखी विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गईं। थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि आरोपित पप्पू कुमार अपने परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।