कफ सिरप लोड ट्रक के साथ चालक और खलासी धराए
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने की पुलिस ने संगम घाट के पास छापेमारी कर कफ सिरप लोड एक ट्रक को पकड़ा। चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने करीब छह हजार बोतल कफ सिरप और अन्य सामान बरामद किया। थानेदार शरत कुमार ने जांच की पुष्टि की है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को संगम घाट के पास छापेमारी कर कफ सिरप लोड एक ट्रक को पकड़ा है। उसके चालक और खलासी को हिरासत में लिया। थाने पर रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि थानेदार शरत कुमार को इनपुट मिला था कि भारी मात्रा कफ सिरप एक ट्रक पर लोड कर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा। तलाशी में कफ सिरप की बोतलें और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ अन्य सामान बरामद हुआ।
बताया जाता है कि करीब छह हजार बोतल कफ सिरप ट्रक से बरामद हुआ है। अहियापुर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि पड़ताल की जा रही है। शुक्रवार को विशेष जानकारी दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Sonu Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


