मिनी शराब फैक्ट्री पकड़ाई, नेपाल के कारीगर समेत दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मोतीपुर में पुलिस ने रविवार की रात मिनी शराब की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने 137 लीटर नकली शराब, 30 लीटर स्प्रिट और अन्य सामान जब्त किया। गिरफ्तार किए गए दो लोग नेपाल के हैं, जबकि चार तस्कर फरार हैं। नकली शराब बनाने के लिए होमियोपैथी दवा की आड़ में स्प्रिट मंगाई गई थी।

मिनी शराब फैक्ट्री पकड़ाई, नेपाल के कारीगर समेत दो गिरफ्तार

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाने के सिरसिया जगदीश गांव में रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर मिनी शराब की फैक्ट्री पकड़ी है। रोशन सिंह की पोल्ट्री फार्म पर नकली शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से नेपाल के मोरंग जिले के रंगेली थाने इलाके के कारीगर दिनेश कुमार और स्थानीय टुनटुन कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि चार तस्कर फरार हो गए। नेपाल के कारीगर को बुलवाकर नकली शराब बनवाया जा रहा था।

जब्ती और गिरफ्तारी

पुलिस ने 137 लीटर नकली विदेशी शराब, 30 लीटर स्प्रिट, सात हजार प्लास्टिक की खाली बोतल, 200 शीशे की खाली बोतल, शराब पैक करने वाली पंचिंग मशीन, नेपाल और भारत के विभिन्न ब्रांडों की शराब के रैपर व स्टीकर जब्त की है। एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई।

प्राथमिकी और पूछताछ

एसडीपीओ ने बताया कि एसआई प्रिया सिंह के बयान पर सिरसिया जगदीश निवासी अभिषेक सिंह, कुणाल सिंह, रोशन सिंह, टुनटुन, बरुराज थाना क्षेत्र के बिरहिमा निवासी देशमुख कुमार, मोरंग जिले के रंगेली थाना क्षेत्र के अमरदा (नेपाल) निवासी दिनेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार टुनटुन और दिनेश को पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी में एसडीपीओ के आलावा कथैया थानेदार ओमपुकार प्रिय, एसआई प्रिया सिंह, एएसआई रामजी यादव सहित महिला व पुरुष पुलिस बल शामिल थे।

स्प्रिट की खेप

होमियोपैथी दवा की आड़ में मंगाई गई स्प्रिट : नकली शराब बनाने के लिए होमियोपैथी दवा की आड़ में स्प्रिट की खेप मंगाई गई थी। दवाओं की बोतल से स्प्रिट निकालकर उसमें केमिकल और रंग मिलाकर शराब बनाई गई थी। केमिकल और रंग की मात्रा मिलाने की कला में नेपाली कारीगर माहिर बताया जाता है। उससे पूछताछ में कई स्थानीय धंधेबाज को चिह्नित किया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किस गांव में मिनी शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई?
मिनी शराब की फैक्ट्री सिरसिया जगदीश गांव में पकड़ी गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।