Muzaffarpur News: शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ाई, दंपती गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: बरियारपुर पुलिस ने शुक्रवार को बरियारपुर मुर्गी फार्म चौक के पास एक अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने दंपती रामनाथ मुखिया और दहाउरी देवी को गिरफ्तार किया और 104 लीटर देसी शराब, निर्माण सामग्री, और उपकरण बरामद किए। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर मुर्गी फार्म चौक के समीप बांध किनारे बरियारपुर पुलिस ने शुक्रवार को देसी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके से दंपती को गिरफ्तार कर लिया। 104 लीटर देसी शराब के अलावा निर्माण सामग्री और उपकरण बरामद किया गया है। धरा गया दंपती महमदपुर बनबारी निवासी रामनाथ मुखिया और उसकी पत्नी दहाउरी देवी है। बरियारपुर थाना प्रभारी शिवचंद्र यादव ने बताया कि दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


