गोरौल : पुलिस ने पांच कार्टन शराब के साथ एक को दबोचा
गोरौल के कटरमाला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर पांच कार्टन विदेशी शराब बरामद की। एक आरोपित गंगा सिंह को पकड़ा गया, जो अपने पुत्र के साथ मिलकर शराब का कारोबार कर रहा था। तलाशी में 40 लीटर शराब मिली, जबकि दूसरा कारोबारी गौरव कुमार फरार है।

गोरौल। थाना क्षेत्र के कटरमाला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर पांच कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक आरोपित भी हत्थे चढ़ा है। उसकी पहचान गांव के ही गंगा सिंह के रूप हुई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि गंगा सिंह व्यक्ति अपने पुत्र के साथ मिलकर शराब का कारोबार करता है। अभी शराब रखे हुए है। वहां जाकर देखा तो पुलिस गाड़ी को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया। धराया आरोपित गंगा सिंह है। जब उसके घर की तलाशी ली तो मैजिक मूवमेंट के विभिन्न बोतलों में भरा हुआ 40 लीटर शराब बरामद हुई।
दूसरे कारोबारी गौरव कुमार फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


