भारतीय डाक सेवा लिखा कंटेनर से 490 कार्टन शराब बरामद
मोतीपुर में पुलिस ने एनएच 27 पर छापेमारी कर भारतीय डाक सेवा के कंटेनर से 490 कार्टन शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी से होली के लिए शराब लाई जा रही है। चालक भागने में सफल रहा है।

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया पथ मोड़ स्थित एनएच 27 पर पुलिस ने रविवार की देर रात छापेमारी कर भारतीय डाक सेवा लिखा कंटेनर से 490 कार्टन शराब बरामद की है। चालक भागने में सफल रहा। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बरामद शराब की कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि यूपी से होली में शराब बेचने के लिए एक कंटेनर विदेशी शराब लाई जा रही है, जिसके बाद थानेदार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। ब्लॉक कार्यालय के समीप कंटेनर के पहुंचते ही पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। थानेदार ने बताया कि शराब तस्कर सिवाईपट्टी निवासी अरविंद साह, ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उधर, रविवार की रात सेंदुआरीपुरुषोत्तम गांव में मनोज राम के घर में छापेमारी कर पुलिस ने शराब बरामद की है। अपर थानेदार धनंजय कुमार ने बताया कि मनोज राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


