343 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद
गायघाट में एनएच 27 पर पुलिस ने एक ऑटो से 343 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की। तीन तस्करों, रोहित कुमार, अरुण कुमार और रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया। ये तस्कर मुजफ्फरपुर से दरभंगा कफ सिरप की खेप ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

गायघाट, एक संवाददाता। एनएच 27 पर शनिवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ऑटो से 343 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की है। मौके से ऑटो चालक सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र निवासी रोहित कुमार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अरुण कुमार तथा रवि कुमार शामिल है। बताया जाता है कि बेरुआ कट के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर ऑटो को लेकर चालक तेजी से भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान 343 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई।
गायघाट थानेदार राजा सिंह ने बताया कि ड्रग्स इंस्पेक्टर की जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि कफ सिरप की खेप मुजफ्फरपुर से दरभंगा ले जा रहे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


