Muzaffarpur News: 340 कार्टन शराब जब्ती में आधा दर्जन तस्कर पर केस
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: सकरा में द्वारिकापुर स्कूल के पास पुलिस ने 340 कार्टन अवैध शराब जब्त की है। इस मामले में छह तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में सुभाष सहनी और राकेश कुमार राम शामिल हैं। तस्करों ने शराब को चावल की बोरियों के नीचे छिपा रखा था।

Muzaffarpur News: सकरा। द्वारिकापुर स्कूल के समीप ट्रक पर लोड 340 कार्टन शराब जब्ती मामले में पुलिस ने आधा दर्जन तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें हत्था थाने के सकरी निवासी सुभाष सहनी, मुरौल ओपी के बलुआ निवासी राकेश कुमार राम, बोलेरो, ट्रक एवं पिकअप के मालिक एवं चालक को आरोपित किया गया है। गौरतलब है कि तस्करों ने ट्रक पर चावल की बोरी के नीचे शराब छुपाकर रखी थी।


