Muzaffarpur News: कांटी : कंटेनर पर लोड 2056 लीटर शराब बरामद

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: कांटी के हरिदासपुर मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार रात पानापुर करियात पुलिस ने 2056 लीटर शराब बरामद की। शराब कंटेनर के एयर कूलर के नीचे छिपाई गई थी। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक और तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है, जिसकी कॉल डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है।

Muzaffarpur News: कांटी : कंटेनर पर लोड 2056 लीटर शराब बरामद

Muzaffarpur News: कांटी। हरिदासपुर मध्य विद्यालय परिसर से मंगलवार की रात पानापुर करियात पुलिस ने छापेमारी कर 2056 लीटर शराब बरामद की है। कंटेनर के एयर कूलर के नीचे शराब छुपाकर रखी गई थी। अंधेरे का लाभ उठाकर चालक व तस्कर फरार हो गए। पानापुर करियात पुलिस ने बताया कि कंटेनर से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। मोबाइल के कॉल डिटेल के आधार पर तस्कर व चालक का पता लगाया जा रहा है। छापेमारी में पीएसआई विकास वैभव समेत पुलिस बल शामिल थे। इधर, कांटी थाना क्षेत्र के शेरना में एक झाड़ी से पुलिस ने 613 लीटर शराब बरामद की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।