विशेष अभियान के तहत आठ दिन में 40 अपहृर्ता बरामद
मुजफ्फरपुर में विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 40 अपह्रतों को बरामद किया है। आठ साल पुराने मामले में भी एक युवती को बरामद किया गया, जिसने प्रेमी से विवाह कर लिया था और तीन संतानें भी हो चुकी थीं। पुलिस ने एक महीने में 300 से अधिक केस निपटाने का लक्ष्य रखा है।

मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीते एक अप्रैल से चलाए जा रहे विशेष अभियान में 40 अपह्रतों की पुलिस ने बरामदगी की है। आठ साल पुराने मामले में भी पुलिस अपहृता को बरामद कर रही है। बीते आठ दिनों के अंदर पुलिस ने 40 कांडों का निष्पादन कराया है। बोचहां की अपह्रत युवती को पुलिस ने आठ साल के बाद बरामद किया। अपहरण के बदा प्रेमी से विवाह करके वह घर बसा चुकी थी। इस क्रम में उसे तीन संतान हो गई। युवती को कोर्ट में प्रस्तुत कर पुलिस ने बयान दर्ज कराया। युवती अपने पति के घर चली गई। एसएसपी ने एक माह के विशेष अभियान के लिए 300 से अधिक केस निष्पादन का लक्ष्य तय किया है।
सबसे अधिक अहियापुर और सदर थाना इलाके के अपहरण केस इसमें शामिल किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि एक से 30 अप्रैल तक यह अभियान चलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


