Muzaffarpur News: गायघाट : लावारिस हालत में मैजिक बरामद
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: गायघाट में जारंग हाट के पास पुलिस ने एक लावारिस मैजिक बरामद किया है। थानेदार जयप्रकाश गुप्ता के अनुसार, सूचना मिलने के बाद मैजिक को जब्त किया गया। आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई है और यह माना जा रहा है कि यह वाहन रामपुरहरि थाना क्षेत्र से चोरी हुआ है।

Muzaffarpur News: गायघाट। जारंग हाट के समीप से पुलिस ने सोमवार देर रात लावारिस हालत में एक मैजिक बरामद किया है। थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि हाट के पास एक मैजिक मालवाहक लावारिस हालत में है, जिसके बाद पुलिस ने मैजिक को जब्त कर लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। मंगलवार को परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। थानेदार ने प्रथम दृष्टया उक्त मैजिक रामपुरहरि थाना क्षेत्र से चोरी होने की आशंका जताई है।


