छापेमारी : गायघाट में अवैध सीमेंट फैक्ट्री पकड़ाई

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

गायघाट में पुलिस ने अवैध सीमेंट फैक्ट्री पर छापेमारी की। पांच कंपनियों के रैपर, मशीनें और दो ट्रक सीमेंट बरामद हुए। संचालक और मजदूर मौके से फरार हो गए। फैक्ट्री लगभग चार वर्षों से चल रही थी और नकली सीमेंट का उपयोग ग्रामीण विकास कार्यों में होने की आशंका जताई जा रही है।

छापेमारी : गायघाट में अवैध सीमेंट फैक्ट्री पकड़ाई

गायघाट,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेला गोपी स्थित एक ईंट भट्ठा के समीप अवैध रूप से संचालित सीमेंट फैक्ट्री पर बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से पांच नामी कंपनियों के रैपर, मशीनें तथा दो ट्रकों पर लोड सीमेंट बरामद किया है। पुलिस के आने की भनक लगते ही संचालक, कारीगर और मजदूर फरार हो गए। फैक्ट्री में दो मशीनों के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के नाम पर सीमेंट तैयार किया जा रहा था। बताया जाता है कि जमे हुए सीमेंट को पीसकर दोबारा नामी कंपनियों की बोरी में पैक किया जाता था। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त फैक्ट्री करीब चार वर्षों से चल रही थी।

थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि फैक्ट्री संचालक पीयर थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी कमलेश सहनी है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कमलेश सहनी बड़ी सीमेंट कंपनियों के लिए ठेके पर सीमेंट तैयार कर सप्लाई करने की बात कही थी। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि नकली सीमेंट का उपयोग अधिकतर ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों में किया जा रहा था। थानेदार ने बताया कि फैक्ट्री में कई कंपनियों के नाम पर सीमेंट तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। सीमेंट कंपनियों के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला है और न ही कोई थाना पहुंचा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।