देर रात शहर के कई होटलों में छापेमारी, दस धराए

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के आदेश पर शहर के विभिन्न होटलों में छापेमारी की गई। अघोरिया बाजार चौक के एक होटल से पटना की युवती समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी की गतिविधियां संदिग्ध थीं। होटल के मैनेजर को भी नाम-पता सही से न लिखने पर हिरासत में लिया गया।

देर रात शहर के कई होटलों में छापेमारी, दस धराए

मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वरीय पुलिस अधिकारी के आदेश पर मंगलवार की देर रात शहर के विभिन्न इलाकों के होटलों में छापेमारी की गई। इस दौरान अघोरिया बाजार चौक के एक होटल से पटना की युवती समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। युवती एक कमरे में चार लड़कों के साथ थी। गतिविधि संदिग्ध देख सभी को थाने लाकर सत्यापन किया जा रहा है। होटल के रजिस्टर में सही से नाम-पता नहीं लिखे जाने पर मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया है। बताया गया है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद मंगलवार की रात एक साथ शहर के नगर, मिठनपुरा, काजी मोहम्मदपुर, सदर, अहियापुर व ब्रह्मपुरा समेत अन्य थाना क्षेत्र के होटलों में छापेमारी की गई।

देर रात तक तलाशी अभियान जारी रहा। काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अघोरिया बाजार के एक होटल से युवती समेत 10 लोगों को पकड़ा गया है। सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।