Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsPolice Raid in Muzaffarpur 35 Cartridges and 1 5 Kg Ganja Seized Main Accused Fleeing
मझौलिया में छापे के दौरान पुलिस पर हमला, 35 कारतूस व गांजा बरामद

मझौलिया में छापे के दौरान पुलिस पर हमला, 35 कारतूस व गांजा बरामद

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने मझौलिया मोहल्ले में छापेमारी कर 35 कारतूस और डेढ़ किलो गांजा बरामद किया। मुख्य आरोपित अलाउद्दीन मियां फरार हो गया, जबकि उसकी पत्नी अफसाना परवीन को गिरफ्तार कर लिया गया। परिवार ने पुलिस के खिलाफ विरोध किया, लेकिन स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

Fri, 21 Nov 2025 01:38 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को मझौलिया मोहल्ला में छापेमारी कर 35 कारतूस और करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद किया। छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपित अलाउद्दीन मियां फरार हो गया। पुलिस ने उसकी दूसरी पत्नी अफसाना परवीन को गिरफ्तार कर लिया। अफसाना की गिरफ्तारी पर परिवार के लोगों ने पुलिस को विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस पर हमला किया गया। पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। इसकी सूचना मिलते ही एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार, मिठनपुरा, विवि और सदर थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सख्ती के बाद परिवार के लोग शांत हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद अफसाना को बरामद कारतूस व गांजे के साथ थाने लाया गया। सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि मझौलिया में अलाउद्दीन मियां गांजे की बिक्री कर रहा है। इस सूचना पर जब छापेमारी की गई तो बंदूक के 35 कारतूस मिले। ये कारतूस काफी पुराने हैं। जब पुलिस मोहल्ले में पहुंची तो अलाउद्दीन को इसकी भनक लग गई। वह फरार हो गया। गांजा और कारतूस मिलने पर उसकी पत्नी से पूछताछ की गई। उसके जवाब से उसकी संलिप्तता के साक्ष्य सामने आए। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी ने बताया कि परिवार के लोगों ने छापेमारी के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की व विरोध किया था। लेकिन, सख्ती से स्थिति को काबू में कर लिया गया। इधर, थाने पर लाकर पूछताछ में पता चला कि अफसाना परवीन के पहले सौहर की मौत हो चुकी है। इसके बाद अलाउद्दीन से उसकी दूसरी शादी हुई। अलाउद्दीन काफी दिनों से अवैध गतिविधि में संलिप्त था।