Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsPolice Raid in Majhauliya Village 130 Liters of Illegal Liquor Seized

130 लीटर देसी शराब व निर्माण सामग्री जब्त
संक्षेप:
मझौलिया गांव में पुलिस ने छापेमारी के दौरान अविनाश चौधरी के घर से 130 लीटर देसी शराब और निर्माण सामग्री बरामद की। जब्त सामग्री में गैस सिलेंडर, चूल्हा और मीठा का घोल शामिल है। पुलिस ने शराब तस्कर के...
Aug 13, 2025 07:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव में मंगलवार रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान ग्रामीण अविनाश चौधरी उर्फ कन्हाई चौधरी के घर से 130 लीटर देसी शराब बरामद हुई। वहीं, घर से शराब निर्माण की सामग्री भी जब्त की गई। इसमें दो गैस सिलेंडर, दो चूल्हा, चार पाइप लगा टीना, 400 लीटर मीठा का घोल शामिल है। सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि देसी शराब व निर्माण सामग्री बरामद की गई है। मामले में शराब तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




