
पारू : साढ़े नौ टन चावल और 95 बोरी धान बरामद
बिहार के सारण, वैशाली और पूर्वी चंपारण में पुलिस ने छापेमारी की। जाफरपुर बाजार में एक गोदाम से 9.5 टन चावल और 95 बोरी धान बरामद किया गया। चोरों ने किराए के गोदाम में अनाज की चोरी की थी। गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गोदाम मालिक भाग गया।
- सारण, वैशाली, पूर्वी चंपारण, बोचहां पुलिस ने की छापेमारी पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के जाफरपुर बाजार में शनिवार को पुलिस ने एक गोदाम में छापेमारी कर साढ़े नौ टन चावल और 95 बोरी धान बरामद किया है। सारण जिले के गड़खा थाने के जसोसती पोखर, मुबारकपुर रोड में किराए के गोदाम में संचालित चूड़ा मिल का ताला तोड़कर चोरों ने अनाज की चोरी की थी। गिरोह के गिरफ्तार शातिर जाफरपुर बाजार निवासी छोटेलाल चौधरी के पुत्र शानू की निशानदेही पर जाफरपुर बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर अनाज बरामद किया है। पुलिस के आने की भनक लगते ही गोदाम मालिक छोटेलाल चौधरी भाग गया।
19 दिसंबर 25 की रात चोरों बोचहां थाने के रोशी गांव से आर्य कलेक्टर वेयर हाउसिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम का ताला काट 375 बोरी धान की चोरी कर ली थी। कंपनी के सुपरवाइजर ललित कुमार ने बोचहां थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, वैशाली जिले के गोरौल थाने के गोरौल मोड़ के पास से गौरव ट्रेडर्स के नाम से संचालित गोदाम का ताला काटकर चोरों ने 8 दिसंबर 25 की रात में 23 टन चावल और गोदाम में लगे सीसीटीवी फुटेज के डीबीआर की चोरी कर ली थी। मामले में राजखंड निवासी पोली राय ने थाना में केस दर्ज कराया था। छापेमारी में वैशाली जिले के गोरौल थानेदार सुनील कुमार, पूर्वी चंपारण जिले की चिरैया पुलिस, बोचहां थाने की सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी के अलावा स्थानीय पुलिस आलोक कुमार यादव, लालबाबू आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




