Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsPolice Raid Hotel in Old Market Arrests Operator with Illegal Liquor
हथौड़ी में शराब के साथ होटल संचालक गिरफ्तार

हथौड़ी में शराब के साथ होटल संचालक गिरफ्तार

संक्षेप:

पुलिस ने पुराने बाजार स्थित एक होटल में छापेमारी कर संचालक नवीन कुमार को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानेदार विक्की कुमार के अनुसार, सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और संचालक को रंगेहाथों...

Aug 20, 2025 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

हथौड़ी। पुराने बाजार स्थित होटल में छापेमारी कर पुलिस ने संचालक नवीन कुमार को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानेदार विक्की कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान होटल संचालक को शराब के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि होटल के आसपास आधा दर्जन से अधिक मिठाई की दुकान व होटल है, जिसमें शाम होते ही शराब पीने वाले का जमावड़ा लग जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।