ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपक्षपात व फायरिंग की सूचना पर भागती रही पुलिस

पक्षपात व फायरिंग की सूचना पर भागती रही पुलिस

औराई। एसं प्रखंड की 26 पंचायत के 350 बूथों पर पंचायत सरकार के लिए

पक्षपात व फायरिंग की सूचना पर भागती रही पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 09 Dec 2021 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड की 26 पंचायत के 350 बूथों पर पंचायत सरकार के लिए छिटपुट घटनाओं के बीच बुधवार को चुनाव संपन्न हो गया। कहीं भी बूथ पर कोई उपद्रव की सूचना नहीं आयी है।

इससे पहले सुबह सात बजे सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव कर्मी चुनाव सामग्री को स्थाई रूप देकर मतदाताओं के इंतजार में बैठ गए। हांलाकि मतदाता भी सुबह से ही कतारबद्ध हो गए थे। लेकिन सुबह महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की तादात ज्यादा दिखी। फिर नौ बजे के बाद महिलाओं की तादाद पुरुषों की अपेक्षा डेढ़ गुनी हो गई। वहीं 11 बजे से रफ्तार घटने लगी और फिर एक बजे से काफी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड मुख्यालय में दो कंट्रोल रूम बनाया गया था। ईवीएम खराबी को लेकर कई जगहों पर मतदान देर से शुरू हुआ। मवि औराई उर्दू पर मुखिया पद के लिए मतदान एक घंटे विलंब से आरंभ हुआ। बोड़वारा गरीब बूथ संख्या 205 पर पुलिस बल के नहीं पहुंचने की वजह से सात बजे की जगह 8:30 बजे मतदान आरंभ हुआ। राजखंड उत्तरी पंचायत के बलिया बूथ संख्या 11/12 पर एक पुलिस जवान पर पर पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा किया गया। आरोप था कि एक प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट को धमकाया व पीटा गया। नयागांव पंचायत के डाकबंगला चौक पर भी कुछ इसी तरह का आरोप पुलिस पर लगाया गया। हालांकि जल्द ही मामले में संज्ञान लिया गया और मामला शांत हो गया। घनश्यामपुर पंचायत में बूथ संख्या 18 चलंत पर सुबह नौ बजे जमकर हंगामा हुआ। फायरिंग की सूचना भी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पूर्वी डीएसपी व थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और भीड़ को खदेड़ा। हालांकि फायरिंग की पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई। घगरी बूथ संख्या 27 पर पहुंची सकरा की सीडीपीयो शारदा साहनी ने बायोमेट्रिक कर्मी को कोताही बरतने पर जमकर फटरार लगाई। इस बूथ पर 11 बजे तक 50 प्रतिशत मतदान हो चुका था। लोगों ने बताया कि मतदान के बाद घर में भोजन बना है। रतवारा पश्चिमी में बूथ 239 पर ईवीएम खराब होने के कारण आधा घंटा विलंब हुआ। वहीं मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत के बूथ 328 पर शाम साढ़े छह बजे तक मतदान चला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें