ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरकांटी के गोदाई फुलकाहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर पुलिस ने ग्रामीणों पर चलाई लाठी

कांटी के गोदाई फुलकाहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर पुलिस ने ग्रामीणों पर चलाई लाठी

विश्नाथपुर गांव के महादलित परिवार के ग्रामीणों ने रविवार को संपर्क पथ की मांग को लेकर शांति पूर्ण तरीके से बूथ के समीप प्रदर्शन कर रहे थे। इसकी सूचना कांटी निवार्चन पदाधिकारी को मिलते ही प्रखंड विकास...

कांटी के गोदाई फुलकाहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर पुलिस ने ग्रामीणों पर चलाई लाठी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 12 May 2019 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्नाथपुर गांव के महादलित परिवार के ग्रामीणों ने रविवार को संपर्क पथ की मांग को लेकर शांति पूर्ण तरीके से बूथ के समीप प्रदर्शन कर रहे थे। इसकी सूचना कांटी निवार्चन पदाधिकारी को मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी और मौके पर पहुंच ग्रामीणों को शांत कराया। वहीं चुनाव बाद दो महीने के भीतर हर हाल में समस्या का समाधान होगा, फिलहाल मतदान करें । प्रखंड विकास पदाधिकारी के इस आश्वासन पर लोग मतदान करने लगे। तभी पानापुर ओपी प्रभारी विनोद दास भी पहुंचे और ग्रमीणों पर लाठीचार्ज व गोली चलाने की धमकी देने लगे। जिसका एक व्यक्ति अनय राज ने विरोध किया। जिसपर ओपी अध्यक्ष ने लाठी चार्ज कर दिया। इसमें दर्जनों विश्नाथपुर गांव के महिला पुरुष घायल हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें