दखल दहानी में हंगामा पर दो को लिया हिरासत में

Apr 09, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के कमरा मोहल्ला में पुलिस टीम के साथ दखल देहानी के दौरान हंगामा करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि भूमि पर आरोपितों के भाई ने बैंक से लोन लिया था, जिसे चुकाने में असफल रहने पर दखल देहानी कराई जा रही थी।

दखल दहानी में हंगामा पर दो को लिया हिरासत में

मुजफ्फरपुर, प्रसं। कमरा मोहल्ला इलाके में दखल देहानी कराने गई पुलिस टीम के साथ हंगामा करने के आरोप में नगर थाने की पुलिस ने दो आरोपितों को बुधवार को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि उक्त भूमि पर आरोपितों के भाई ने बैंक से लोन लिया था। इसे चुकाने में असफल होने पर दखल देहानी की प्रक्रिया कराई जा रही थी। इसी दौरान हंगामा व विरोध किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।