लिफ्ट के नाम पर लूटने वालों को सादे लिवास में दबोचेगी पुलिस

Mar 02, 2026 09:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में लिफ्ट देने के बहाने यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सादे लिवास में पुलिस जवानों को तैनात कर, जंक्शन और बस स्टैंड के आसपास संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अनजान वाहनों में लिफ्ट न लें।

लिफ्ट के नाम पर लूटने वालों को सादे लिवास में दबोचेगी पुलिस

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में लिफ्ट देने के बहाने यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस एक बार फिर अलर्ट हो गई है। हाल के दिनों में बढ़ी घटनाओं पर रोकथाम को लेकर सादे लिवास में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस के वरीय अधिकारी के निर्देश पर शहर के तीन सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखी जा रही है। मुजफ्फरपुर जंक्शन और उसके आसपास, इमली चट्टी स्थित सरकारी और निजी बस स्टैंड और बैरिया बस स्टैंड में सादे लिवास में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। बताया गया कि पुलिस ने सघन जांच अभियान भी शुरू कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जंक्शन और बस स्टैंड के आसपास हर एक संदिग्ध बाइक और चारपहिया वाहनों की तलाशी ली जा रही है। तीन दिन पहले शिवहर के एक यात्री के साथ लिफ्ट देने के नाम पर हुई लूट की वारदात ने पुलिस को चौकन्ना कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज और छानबीन के दौरान पुलिस को दो अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध गिरोह की गतिविधियां दिखाई दी है। पुलिस अब इन संदिग्धों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने यात्रियों से अपील की है कि वे अनजान वाहनों में लिफ्ट न लें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस की डायल 112 पर दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।