घर में चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिरों की तलाश में छापेमारी
मुजफ्फरपुर में चोरी करने वाले गिरोह के तीन फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। एक आरोपी पहले भी जेल जा चुका है और उसने फिर से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। घरों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन फरार शातिरों की तलाश में पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। तीनों पर कई मामलों में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीन में से एक आरोपित पहले भी जेल जा चुका है। वह अहियापुर इलाके में चोरी की घटनाओं में पकड़ा गया था। जेल से छूटने के बाद फिर से चोरी करने लगा। तीनों फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी है। गांव से शहर तक छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ टू विनिता सिन्हा ने बताया कि आरोपितों को जल्द पकड़ने के लिए मुखबिरों से जानकारी जुटाई जा रही है।
जल्द ही तीनों गिरफ्त में होंगे। जानकारी हो कि, बीते पांच माह में अहियापुर इलाके के दर्जनों घरों के ताले तोड़ कर चोरी के मामले सामने आए थे। शातिर रंजीत सहनी और स्वर्ण व्यापारी के पुत्र विशाल कुमार की गिरफ्तारी के बाद इलाके में लोगों ने राहत की सास ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गिरोह के फरार अन्य शातिरों की गिरफ्तारी के बाद चोरी की घटना पर अंकुश लगेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


