Muzaffarpur News: विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मोतीपुर में कथैया थाना पुलिस ने कुड़िया गांव में छापेमारी कर 19 बोतल विदेशी शराब बरामद की। शराब धंधेबाज कृष्ण मोहन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ओम पुकार प्रिय के अनुसार, आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना पुलिस ने सोमवार रात छापेमारी कर कुड़िया गांव से 19 बोतल विदेशी शराब बरामद की। मौके से शराब धंधेबाज कृष्ण मोहन सिंह को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ओम पुकार प्रिय ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज पूर्व में भी जेल जा चुका है।
ये भी पढ़ें:Siwan News नौतन: शराब कांड में फरार गिरफ्तार


