पुलिस पर हमला मामले में 4 नामजद, 15 अज्ञात पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

प्रह्लादपुर गांव में पुलिस पर हुए हमले में घायल पुअनि जयकिशोर सिंह के बयान पर FIR दर्ज की गई है। चार नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला, और अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस की टीम पर हमला करने के लिए आरोपियों ने गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया।

पुलिस पर हमला मामले में 4 नामजद, 15 अज्ञात पर केस

मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव में गुरुवार को पुलिस पर हमला मामले में घायल पुअनि जयकिशोर सिंह के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि चार नामजद और 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस बल पर जानलेवा हमला, अनुमंडलाधिकारी पूर्वी के न्यायालय के आदेश की अवहेलना और सरकारी कार्य के दौरान सरकारी वाहन की चाबी छीनने के मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा दूसरे पक्ष के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार और घर में बंद करने के मामले में भी उन्हीं लोगों के विरुद्ध एक अलग प्राथमिकी राजीव रंजन के बयान पर दर्ज की गई है।

बताया कि भूमि पर रोक के बाद भी निर्माण कार्य करने और दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर गई थी। वहां बिरजू पासवान, पवन कुमार, प्रभु कुमार, सिन्धु देवी सहित 15 अन्य ने पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल और चालक के साथ गाली-गलौज, दुर्व्यवहार करते हुए जानलेवा हमला किया गया। 112 टीम की गाड़ी का चाबी छीन ली गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।