75 पुड़िया स्मैक के साथ तीन तस्कर धराए, बाइक और मोबाइल जब्त

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के हाजीपुर बाइपास पर बुधवार देर रात पुलिस ने वाहन जांच के दौरान तीन स्मैक तस्करों को पकड़ा। आरोपितों के पास से 75 पुड़िया स्मैक, तीन मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने उन्हें घेराबंदी करके दबोचा जब वे भागने की कोशिश कर रहे थे।

75 पुड़िया स्मैक के साथ तीन तस्कर धराए, बाइक और मोबाइल जब्त

​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव के पास हाजीपुर बाइपास पर बुधवार देर रात वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन स्मैक तस्करों को दबोचा है। तलाशी के दौरान इनके पास से 75 पुड़िया स्मैक, तीन मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई।गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपित वैशाली जिले के करताहां थाना के वार्ड नंबर दो निवासी पंकज कुमार, आशिक कुमार और रोहित कुमार हैं। सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि मधौल की तरफ से शराब से लदी एक गाड़ी हाजीपुर बाइपास होते हुए मोतिहारी की ओर जाने वाली है। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत मधुबनी में बाइपास पर पहुंचकर वाहन जांच शुरू की।

इस बीच मधौल की तरफ से एक बाइक तेजी से आती दिखी। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उनको रुकने का इशारा किया। लेकिन, पुलिस को देख उन्होंने बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस बल ने घेराबंदी कर बाइक पर सवार तीनों शातिरों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से 75 पुड़िया स्मैक बरामद हुई। बाइक भी चोरी की बताई गई है। कागजातों की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।