89 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
संक्षेप: शुक्रवार की शाम पुलिस ने शाही मीनापुर सरकारी विद्यालय के पास शराब तस्कर विक्की सहनी को 89.1 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानेदार राजा सिंह के अनुसार, विक्की पर औराई और सासाराम में आधा दर्जन...
औराई। शाही मीनापुर सरकारी विद्यालय के पास से शुक्रवार की शाम पुलिस ने शराब तस्कर विक्की सहनी को 89.1 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि विक्की सहनी पर औराई और सासाराम में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। 2022 से ही शराब की तस्करी करता था। प्रखंड क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक तस्कर विक्की से जुड़ा हुआ है। थानेदार ने बताया कि शुक्रवार की शाम सूचना के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार पाल ने दल बल के साथ शाही मीनापुर सरकारी विद्यालय के नजदीक शराब बिक्री करते उसे धर दबोचा। सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार पाल के बयान पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




