शराब तस्कर सहित तीन को दबोचा

Feb 28, 2026 10:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

पारू थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के तस्कर विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान आठ पीस टेट्रा पैक शराब बरामद की गई। इसके अलावा, बर्थडे पार्टी में नशे में धुत दो लोगों, नटवरलाल और नवीन कुमार को भी पकड़ा गया। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शराब तस्कर सहित तीन को दबोचा

पारू। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, बर्थडे पार्टी में डांस करते दो नशेड़ियों को पकड़ा है। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पारू बाजार टोला में छापेमारी कर एक घर से आठ पीस टेट्रा पैक शराब के साथ तस्कर विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि मोहजमा गांव में बर्थडे पार्टी में नशे की हालत में नटवरलाल तथा सरैया निवासी नवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।