चोरी की कार के साथ शातिर गिरफ्तार

Feb 28, 2026 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मड़वन में पुलिस ने चोरी की कार के साथ सज्जाद अली उर्फ लैला को गिरफ्तार किया। कार पर 'गवर्नमेंट ऑफ इंडिया' लिखा था। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उसे रोका, लेकिन उसने कागजात दिखाने में टालमटोल की। अंततः उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

चोरी की कार के साथ शातिर गिरफ्तार

मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाने के समीप एनएच पर पुलिस ने शनिवार को चोरी की कार के साथ पकड़ी पकोही निवासी सज्जाद अली उर्फ लैला को गिरफ्तार किया है। कार पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया लिखा था। एसआई श्वेता कुमारी के बयान पर पुलिस ने सज्जाद अली के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसआई ने बताया कि सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी बीच थाने के समीप उक्त कार को रोका गया। कागजात की मांग करने पर आरोपित टालमटोल करने लगा। बीच सड़क पर कार खड़ी कर पुलिस के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसे दबोच लिया गया।

पूछताछ में लैला ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए कार पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया लिखा था। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कार के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।