नवल किशोर नगर से शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में सदर थाने की पुलिस ने नवल किशोर नगर में छापेमारी कर शराब धंधेबाज संजीत सिंह को 189 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। संजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि उसके दोनों बेटे फरार हो गए। पुलिस ने घर की तलाशी में शराब की खेप बरामद की और आरोपित को कोर्ट में पेश किया।

नवल किशोर नगर से शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने की पुलिस ने गुरुवार रात नवल किशोर नगर में छापेमारी कर धंधेबाज संजीत सिंह को 189 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। मामले में शुक्रवार को पुलिस के बयान पर संजीत सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।एफआईआर में बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली कि भीखनपुरा निवासी शराब धंधेबाज संजीत सिंह अपने पुत्र बिट्टू और गोलू के साथ मिलकर शराब की खेप मंगाई है। तीनों इस खेप को नवल किशोर नगर स्थित अपने दो मंजिला निर्माणाधीन मकान में छुपाकर रख रहे हैं। इसके बाद उस घर की घेराबंदी कर छापेमारी की गई।

इस दौरान संजीत को पकड़ा गया। वहीं, उसके दोनों बेटे वहां से भागने में सफल रहे। घर की तलाशी के दौरान 189 लीटर विदेशी शराब जब्त हुई। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।