जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार
मीनापुर में, रामपुरहरि पुलिस ने धनुषी निवासी अखिलेश महतो को जानलेवा हमले के आरोप में उसके घर से गिरफ्तार किया। वह पिछले दो महीनों से फरार था। पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी और उसके...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 30 Dec 2024 08:57 PM

मीनापुर। थाना क्षेत्र के धनुषी निवासी अखिलेश महतो को रामपुरहरि पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस को उसकी तलाश थी। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि वह पिछले दो महीने सें फरार चल रहा था। उसके घर आने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।