सोशल मीडिया पर कट्टा लहराते वीडियो वायरल मामले का आरोपित गिरफ्तार

Mar 12, 2026 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में विक्रम कुमार को सोशल मीडिया पर कट्टा लहराते वीडियो वायरल करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गोलू कुमार का कट्टा जब्त किया। आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और विक्रम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

सोशल मीडिया पर कट्टा लहराते वीडियो वायरल मामले का आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, हिप्र। सोशल मीडिया पर कट्टा लहराते वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने औराई के पानापुर गांव के विक्रम कुमार को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके साथी पानापुर गांव के गोलू कुमार के दलान से पुलिस ने कट्टा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपित विक्रम कुमार को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।औराई थाने के सहायक अवर निरीक्षक सुदर्शन सिंह ने पानापुर के तीन युवकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें विक्रम कुमार, गोलू कुमार व बॉबी कुमार शामिल हैं। एफआईआर में कहा है कि मंगलवार की रात वे गश्ती पर थे।

सूचना मिली कि पानापुर के विक्रम कुमार ने कट्टा लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इसके आधार पर पानापुर गांव में छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखकर गोलू व बॉबी भाग निकले। विक्रम को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि कट्टा गोलू का है। होली के दिन इसे लहराते हुए वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।