कांटी में लोडेड कट्टा के साथ दो दुकानदार गिरफ्तार

Feb 07, 2026 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के कांटी के नरसंडा चौक स्थित एक दुकान में छिपाकर रखे गए कट्टा और दो कारतूस के साथ पुलिस ने मो. सतार और मो. अलाउद्दीन नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कांटी में लोडेड कट्टा के साथ दो दुकानदार गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, प्रसं। कांटी के नरसंडा चौक स्थित दुकान में छुपा कर रखे गए कट्टा और दो कारतूस के साथ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायत की जा रही है। डीएसपी पश्चिमी वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि नरसंडा निवासी मो. सतार व मो. अलाउद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ कांटी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों का अनुपालन, पूर्ण शराब बंदी हेतु सघन चेकिंग अभियान व छापेमारी की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।