कटरा में लोडेड पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

कटरा, एक संवाददाता। भदई चौक पुलिया के निकट गश्ती पुलिस ने शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो युवकों गिरफ्तार किया है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। तलाशी के दौरान पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार धर्मेंद्र कुमार साह, संजीत कुमार सोनपुर के निवासी हैं। थानेदार मनीष कुमार के बयान पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानेदार ने बताया कि भूसरा से कटरा की तरफ तेज रफ्तार से बाइक पर सवार दोनों युवक आ रहे थे। गश्ती टीम ने शक के आधार पर बाइक रोक कर जांच की तो धर्मेंद्र कुमार साह के पास से लोडेड पिस्तौल, एक मोबाइल एवं संजीत कुमार के पास से गोली व मोबाइल मिला। कागजात नहीं दिखाने पर बाइक जब्त कर ली गई। डीएसपी पूर्वी वन अलय वत्स ने बताया कि दोनों किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कटरा में लोडेड पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

कटरा, एक संवाददाता। भदई चौक पुलिया के निकट गश्ती पुलिस ने शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो युवकों गिरफ्तार किया है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। तलाशी के दौरान पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार धर्मेंद्र कुमार साह, संजीत कुमार सोनपुर के निवासी हैं। थानेदार मनीष कुमार के बयान पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानेदार ने बताया कि भूसरा से कटरा की तरफ तेज रफ्तार से बाइक पर सवार दोनों युवक आ रहे थे। गश्ती टीम ने शक के आधार पर बाइक रोक कर जांच की तो धर्मेंद्र कुमार साह के पास से लोडेड पिस्तौल, एक मोबाइल एवं संजीत कुमार के पास से गोली व मोबाइल मिला।

कागजात नहीं दिखाने पर बाइक जब्त कर ली गई। डीएसपी पूर्वी वन अलय वत्स ने बताया कि दोनों किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।