Muzaffarpur News: लहरिया कट बाइक चला रहे दो युवक धरे गए

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में दो युवकों को तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि क्या ये युवक सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो बनाने की कोशिश में थे। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

Muzaffarpur News: लहरिया कट बाइक चला रहे दो युवक धरे गए

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में लहरिया कट बाइक चला रहे दो युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। दोनों के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है। मोबाइल के माध्यम से पुलिस यह पता लगा रही है कि कहीं ये दोनों स्टंट का रील तो नहीं बना रहे थे। पकड़े गए दोनों युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक के पास बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार में लहरिया कट बाइक चला रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे नगर थानेदार जयप्रकाश सिहं की गाड़ी के आगे भी दोनों ने खतरनाक कट मारा।

इसपर नगर थानेदार ने जवानों की मदद से दोनों को दबोच लिया और फिर उन्हें काजी मोहम्मदपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इन युवकों का कोई पुराना आपराधिक इतिहास तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि सड़कों पर इस तरह की हुड़दंगबाजी और स्टंट करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।