देसी और विदेशी शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में पुलिस ने महिला रुबी कुमारी और उसके पड़ोसी विक्रम कुमार को देसी और विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी के दौरान 15 लीटर देसी और 7 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की। दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देसी और विदेशी शराब के साथ महिला रुबी कुमारी और उसके पड़ोसी विक्रम कुमार को पकड़ा गया है। काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को अघोरिया बाजार स्लम बस्ती में छापेमारी कर यह कार्रवाई की। दारोगा शिव बालक कुमार के बयान पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों के पास से 15 लीटर देसी व सात टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की गई।एफआईआर में बताया गया है कि शराब के धंधे के वांछित आरोपित सोनू मल्लिक की तलाश में पुलिस उसके घर पर छापेमारी करने पहुंची। तलाशी के दौरान घर से देसी और विदेशी शराब बरामद हुई।
इस दौरान आरोपित तो फरार मिला, लेकिन उसकी पत्नी रुबी देवी को पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर पड़ोस के घर में छापेमारी कर देसी और विदेशी शराब के साथ विक्रम कुमार को पकड़ा गया। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपित को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, आरोपित सोनू की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


