सरैया में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Apr 05, 2026 09:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
सरैया के बहिलवारा रूपनाथ उत्तरी एवं गोरीगामडीह में पुलिस ने देसी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तस्करों में राजा कुमार, अजीत कुमार और जयदीप कुमार शामिल हैं। पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब, 3 गैस सिलेंडर और अन्य सामान बरामद किया है।

सरैया। थाना क्षेत्र के बहिलवारा रूपनाथ उत्तरी एवं गोरीगामडीह में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर देसी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ गरिमा ने बताया कि राजा कुमार, अजीत कुमार एवं जयदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपित सरैया थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने 3 गैस सिलेंडर, 3 स्टोव, 5 तसला एवं 10 लीटर देसी शराब बरामद की है। करीब 1500 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया। मामले को लेकर तीनों तस्करों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


