बटलर रोड से स्मैक का धंधेबाज मो.तनवीर धराया

Mar 01, 2026 08:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने बटलर रोड के पास 20 पुड़िया स्मैक के साथ मो.तनवीर को गिरफ्तार किया। वह अहियापुर के भगवतीपुर का निवासी है। थानेदार नवलेश कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस उसके अपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

बटलर रोड से स्मैक का धंधेबाज मो.तनवीर धराया

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात बटलर रोड के पास से 20 पुड़िया स्मैक के साथ धंधेबाज मो.तनवीर को गिरफ्तार किया है। वह अहियापुर थाने के छिट भगवतीपुर का रहने वाला है। मामले को लेकर थानेदार नवलेश कुमार के बयान पर उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद उसे रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। पुलिस उसका अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि मो.तनवीर बाइक चोर गिरोह से भी जुड़ा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।