फकुली में चोरी की बाइक के साथ दो चेन स्नैचर धराया
By Gautam Kumar
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरकुढ़नी में पुलिस ने मोहन चौक पर वाहन जांच के दौरान दो चेन स्नैचरों को गिरफ्तार किया। ग्रामीणों की मदद से पकड़े गए आरोपियों की पहचान मो. अरबाज और दीपक कुमार के रूप में हुई, जो बाइक चोरी के आरोप में थे। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। फकुली थाने की पुलिस ने सोमवार को मोहन चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान चोरी की बाइक समेत दो चेन स्नैचरों को ग्रामीणों के सहयोग से दबोचा गया। पूछताछ में दोनों की पहचान गोरौल थाना बहादुरपुर निवासी मो. अरबाज व दीपक कुमार के रूप में हुई। पुलिस की जांच में बाइक चोरी की निकली। पूछताछ में पता चला कि धराए दोनों शातिर सड़क पर चेन स्नैचर करते थे। फकुली प्रभारी कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Gautam Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


