Muzaffarpur News: आरोपित के घर कुर्क करने पहुंची पुलिस, किया सरेंडर
By Ankit Kumar
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: रविवार को सिमरी बसंत गांव में पुलिस ने मारपीट के आरोपित लालबाबू के घर कुर्की करने पहुंची। दबिश के दौरान आरोपित ने सरेंडर कर दिया। थानेदार सत्यनारायण शर्मा के अनुसार, न्यायालय से कुर्की का आदेश था। आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा और जेल भेजा जाएगा।

Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के सिमरी बसंत गांव में रविवार को पुलिस दलबल के साथ मारपीट के आरोपित लालबाबू के घर की कुर्की करने पहुंची। पुलिस की दबिश के बीच आरोपित ने सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। मामले में थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि मारपीट के केस में आरोपित के खिलाफ न्यायालय से कुर्की जब्ती का आदेश जारी हुआ था। इसके आलोक में कार्रवाई करते हुए आरोपित के घर पर पुलिस टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। इस बीच आरोपित ने सरेंडर कर दिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
लेखक के बारे में
Ankit Kumarलेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


