Muzaffarpur News: जानलेवा हमले का अभियुक्त गिरफ्तार, जेल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: साहेबगंज के रजवाड़ा गांव में पुलिस ने जानलेवा हमले के अभियुक्त आशीष राज उर्फ कुणाल ठाकुर को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। यह हमला पुराने विवाद में हुआ था, जिसमें वीरेंद्र पांडेय घायल हो गए थे। एफआईआर में नौ लोग नामजद हैं।

Muzaffarpur News: साहेबगंज। रजवाड़ा गांव में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर जानलेवा हमले के अभियुक्त आशीष राज उर्फ कुणाल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। केस के आईओ दारोगा कुणाल कुमार ने बताया कि रजवाड़ा गांव में पुराने विवाद को लेकर अधेड़ वीरेंद्र पांडेय पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया था। मामले में पीड़ित के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें नौ लोगों को नामजद किया गया था।


